Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाकारोबार करने का एक ओर मौका:प्राधिकरण ने निकाली 10 कामर्शियल प्लाट की...

कारोबार करने का एक ओर मौका:प्राधिकरण ने निकाली 10 कामर्शियल प्लाट की योजना

नोएडा : नोएडा में कामर्शियल प्लाट पर मॉल बनाने का मौका है। नोएडा प्राधिकरण ने यूनीफाइड पॉलिसी के तहत पहली कामर्शियल प्लाट स्कीम को लॉन्च किया है। इसके तहत कामर्शियल प्लाटों की योजना में दोबारा से नेटवर्थ , टर्नओवर और लिक्विडिटी की धनराशि की गणना करते हुए योजना को सेकेंड रोल ओवर किया गया। योजना के तहत 8 से 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।

योजना में हिस्सा लेने वालों को ईएमडी भुगतान की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट noidaauthorityonline.in व एसबीआई पोर्टल nda.etender.sbi के जरिए ले सकते है। इस स्कीम में 20 हजार वर्गमीटर के पांच प्लाट होंगे। ये प्लाट सेक्टर-62,108,96 और 98 में है। सेक्टर-98 में 24 हजार वर्गमीटर के दो प्लाटों की स्कीम है।

पांच सेक्टर में 20 हजार से कम के प्लाट

इसी तरह 20 हजार वर्गमीटर से कम के पांच प्लाट सेक्टर-142,61,63 और 135 में है। इसमें सेक्टर-135 में आठ हजार वर्गमीटर 5381 वर्गमीटर के दो प्लाट है। प्राधिकरण जल्द ही नर्सिंग होम और अस्पताल बनाने के लिए संस्थागत प्लाट और होटल बनाने के लिए स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि निकाले जाने वाले प्लाट पांच सितारा होटल के लिए हो सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments