Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में कोयला जलाकर सो रहे 4 दोस्तों की मौत

कानपुर में कोयला जलाकर सो रहे 4 दोस्तों की मौत

ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी; कमरा छोटा था, दम घुट गया
कानपुर। कानपुर में एक कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव गुरुवार सुबह मिले। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण उन्होंने तसले में कोयला जलाया था। कमरे को अंदर से बंद कर सो गए थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, चारों की मौत दम घुटने से हुई है।
पनकी थाना के इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले ये चारों दोस्त गुरुवार सुबह काफी देर तक नहीं उठे। पास में रहने वाले साथियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
तब तक लोगों ने दरवाजा तोड़ा, अंदर चारों के शव पड़े मिले। सभी देवरिया के थाना तरकुलवा के तौकलपुर गांव के रहने वाले थे। रिफाइनरी फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते थे। फैक्ट्री परिसर में 10ङ्ग8 के कमरे में रहते थे।
इनकी पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23) और दौड़ अंसारी (28) के रूप में हुई है। चारों ने रात में चिकन, रोटी और चावल बनाकर खाया था।
पारा 10.4 डिग्री था, फर्श पर सोए थे
बुधवार रात कानपुर बर्रा सेंटर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्द रात में चारों दोस्त कोयला जलाकर फर्श पर लेटे थे। किसी ने कागज के गत्ते बिछाए थे, तो कोई पतला चादर बिछाए था। कोई पैंट-शर्ट तो कोई हाफ टीशर्ट और लोअर पहने था। तीन लोगों ने पतले कंबल ओढ़ रखे थे। एक बिना कुछ ओढ़े ही लेटा था।
पुलिस कमिश्नर बोले- कमरे में वेंटिलेशन नहीं था
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- कमरे में किसी तरह का वेंटिलेशन नहीं था। कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी, जिसे चारों युवक धीरे-धीरे बिना महसूस किए इनहेल करते रहे। इसी दौरान सो गए।
सुबह जब उनके साथी दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खुलवाने पर देखा गया कि चारों युवक दम तोड़ चुके हैं। फोरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है।
फैक्ट्री सील की गई
रिफाइनरी फैक्ट्री अभी बन ही रही है, जिसके मालिक तरुण बताए जा रहे हैं। इंदौर की आदित्य इंटरप्राइजेज कंपनी निर्माण काम कर रही है। कंपनी में पेंटिंग और वेल्डिंग का काम चल रहा है। ये सभी वेल्डिंग का काम 6 महीने से कर रहे थे। बॉयलर की टेस्टिंग के लिए भारी मात्रा में कोयला आया था, जिसे सुलगा कर ये लोग सोए थे। पुलिस फैक्ट्री को सील कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments