Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ मार्ग पर पुलिस-प्रशासन सतर्क, आईजी एवं डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

कांवड़ मार्ग पर पुलिस-प्रशासन सतर्क, आईजी एवं डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा 2025 के सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे.रविंद्र गौड़ एवं जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग पर की जा रही तैयारियों का गहन अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस चौकी कादराबाद, कोतवाली मोदीनगर, मुरादनगर स्थित गंगनहर, तथा मेरठ रोड तिराहा स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं संचार प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

चौकियों से लेकर कंट्रोल रूम तक तैयारियों की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान यातायात बाधित ना होने पाए। साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए हर पड़ाव पर चिकित्सीय सहायता, शुद्ध पेयजल और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें एवं प्रत्येक व्यवस्था का स्थलीय परीक्षण समय-समय पर किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में कोई दिक्कत न हो।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी:

निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह एवं पुलिस विभाग से एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, एडिशनल डीसीपी सच्चिदानंद, एसीपी जियाउद्दीन अहमद, एसीपी ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी लिपि नागायच, एसीपी पूनम मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments