Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपंजाबकनाडा में पंजाबी की डेंजरस ड्राइविंग:जाम देख फुटपाथ पर दौड़ाई कार; पुलिस...

कनाडा में पंजाबी की डेंजरस ड्राइविंग:जाम देख फुटपाथ पर दौड़ाई कार; पुलिस ने पकड़ा, गाड़ी जब्त, ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड

अमृतसर: कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक पंजाबी को फुटपाथ पर ड्राइविंग करनी महंगी पड़ गई। 56 साल के व्यक्ति रणजीत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद कनाडा की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी सफेद लेक्सस सेडान को जब्त कर लिया गया।

उसका ड्राइविंग लाइसेंस एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। अब उस पर खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी का केस भी दर्ज हो चुका है। पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार किया, और फिर बेल पर रिहा कर दिया।

7 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा…

युवक जब सफेद रंग की कार लेकर फुटपाथ पर दौड़ रहा था, तभी पास खड़े एक राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। कारें और बसें धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। तभी फुटपाथ पर अचानक एक सफेद कार तेज रफ्तार में आती है और सीधा फुटपाथ पर दौड़ती नजर आती है। इस दौरान सड़क पर मौजूद अन्य वाहन सवार भी उसे देख चौंक जाते हैं।

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

हालांकि यह वीडियो 11 जून 2025 को ब्रैम्पटन के बोवाएर्ड ड्राइव वेस्ट और गिलिंगहैम ड्राइव के पास का बताया जा रहा है। मगर, जब ये वायरल हुआ तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद कनाडा पुलिस की सेफर रोड्स टीम (SRT) हरकत में आई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने जानबूझकर लापरवाही दिखाई। करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

पंजाबी पर पुलिस ने ये आरोप लगाए

पुलिस के मुताबिक, रणजीत सिंह पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, स्टंट करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बेल पर छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सड़क पर स्टंट और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस बोली- तुरंत हमें बताएं

सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई इस तरह की हरकत करता दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा, “सड़कें रेसिंग ट्रैक नहीं हैं, और किसी की जान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments