Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयकच्चा तेल 9 प्रतिशत सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया

कच्चा तेल 9 प्रतिशत सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया

ट्रम्प के ‘युद्ध जल्द खत्म’ वाले बयान का असर; सेंसेक्स 500 अंक चढक़र 78,000 पर पहुंचा
मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और स्नरूष्टत्र शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।
कच्चा तेल 89 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5त्न गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था।
वहीं अमेरिकी तेल भी करीब 9 प्रतिशत टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी।
एशियाई बाजारों में तेजी
साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.10 प्रतिशत चढक़र 5,518 पर कारोबार कर रहा।
जापान का निक्केई 1,670 अंक या 3.20 प्रतिशत चढक़र 54,399 पर कारोबार कर रहा।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 325 अंक या 1.28 प्रतिशत चढक़र 25,731 पर कारोबार कर रहा।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13.01 अंक या 0.32 प्रतिशत नीचे 4,109 पर कारोबार कर रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments