नोएडा: साइबर क्राइम पुलिस ने कंपनी का डाटा चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से घटना में एक मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए गए है। इसने वेब सीरीज देखकर कंपनी के डेटा चुराना सीखा था। बाद में कंपनी के ऐप की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड को क्रेक कर कम्पनी का डाटा चुराया गया। आरोपी हवा सिंह पुत्र चतर सिंह को हरियाणा राज्य के हिसार जिले से गिरफ्तार किया गया है।
जून में दर्ज कराई थी शिकायत
एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि दिल्ली निवासी जसिवंद सिंह आहलूवालिया ने 18 जून को साइबर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि सेक्टर-60 में अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स के नाम से कंपनी का कार्यालय है। वह कंपनी का सीईओ और अध्यक्ष है। कंपनी का काम सार्वजनिक लॉजिस्टिक संगठन है और देश भर में ग्राहकों को सेवा देती है। उन्होंने शिकायत की कि कंपनी का डेटा चोरी किया जा रहा है साथ ही उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
कंपनी में कर चुका काम
साइबर सेल ने जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि वो पहले एपीएमएल कंपनी में कार्य करता था। बाद में खुद का पैकर्स एंड मूवर्स का कार्य देखने लगा। आरोपी ने वेब सीरीज देखकर कंपनी का डेटा चुराने का तरीका सीखा था। जिसके बाद कंपनी के डेटा से उसने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। आरोपी कंपनी का कर्मचारी बनकर ग्राहकों से कॉल के माध्यम से बात करता था और खुद को कंपनी का बताकर उनका काम करता था।



