Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयएनडीए से लड़कियों का पहला बैच पास

एनडीए से लड़कियों का पहला बैच पास

148वीं पासिंग आउट परेड में 17 लड़कियां; हरसिमरन के पिता हवलदार, इशिता परिवार की पहली मिलिट्रीपर्सन
आज, 30 मई को एनडीए से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ एनडीए से ग्रेजुएट हुई हैं। ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी।
साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को एनडीए में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी। दरअसल, बीते 75 सालों से महिलाओं को टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती का प्रावधान नहीं था। इसके खिलाफ कुश कालरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां 18 अगस्त 2021 को कोर्ट ने पहली बार लड़कियों के लिए एनडीए में शामिल होने के दरवाजे खोल दिए। इस फैसले के बाद, 2022 में पहली बार 17 महिला कैंडिडेट्स का बैच एनडीए में शामिल हुआ, जो आज ग्रेजुएट हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments