जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगड़िया (हनुमानगढ़) के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कैंपस में सुबह से ही पुलिस ने डेरा डाल रखा था।
उधर, दोनों ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट और वीडियो भी शेयर किया है। लिखा है- पुलिस गुंडागर्दी कर रही है और बिना वर्दी के बीच परीक्षा से ले जा रही है।
गांधी नगर थाने ले गई पुलिस
निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र का फोर्थ सेमिस्टर का पेपर देने के लिए गए हुए थे। निर्मल ने आरोप लगाया कि है आज सुबह से ही उनके पीछे जयपुर पुलिस सिविल वर्दी में घूम रही थी। जैसे ही वे एग्जाम देने आए उसी दौरान सिविल ड्रेस में आई पुलिस ने उन्हें जबरन सेंटर से हिरासत में ले लिया।
इस दौरान वहां मौजूद सांगरिया विधायक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वे भी एग्जाम देने आए हुए थे। पुलिस ने दोनों को डिटेन कर पहले गांधी नगर थाने लेकर गई।
दूसरी ओर, डीसीपी और एडिशनल डीसीपी को कई बार फोन किया गया, पर कॉल किसी ने रिसीव नहीं किया। सीनियर अधिकारियों ने कहा कि कुछ देर में क्लियर करके बता देंगे कि क्या किया है।
विधायक अभिमन्यु को मोती डूंगरी और निर्मल चौधरी को मालवीय नगर थाने लेकर पुलिस गई है। इस बीच जानकारी सामने आया है कि छात्र राजनीति के दौरान दोनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ था। उसी को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है।
पुलिस ने कायरता का परिचय दिया
विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पुलिस की कार्रवाई के बाद एक्स पर लिखा की राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है। क्या अब भाजपा के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है। हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बंद नहीं करेंगे।



