Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeगुरुग्राम-गुड़गांवएक्सीडेंट में युवक की मौत:बाइक पर ड्यूटी से लौट रहा था

एक्सीडेंट में युवक की मौत:बाइक पर ड्यूटी से लौट रहा था

गुरुग्राम: बिजवासन रोड पर बुधवार देर शाम एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गुरुग्राम में काम करता था और ड्यूटी के बाद अपने घर सोनीपत लौट रहा था। तभी एक डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में पता चला कि दुर्घटना का स्थान दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसके बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंचकर शव काे कब्जे में लिया।

डंपर की चपेट में आया

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके। हादसे की सूचना मिलने के ब

मृतक के परिजनों में शोक की लहर है, और वे इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कापसहेड़ा पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments