पुलिस बोली- आईवाईसी प्रेसिंडेट ही मास्टर माइंड; कांग्रेस ने कहा- ये गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा
नई दिल्ली। दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को आज गिरफ्तार किया गया। 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जो 20 घंटे चली।
चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी है। पुलिस का आरोप है कि चिब ही घटना के मास्टर माइंड हैं। प्रदर्शनकारी चिब के निर्देश पर मंडपम में गए।
पुलिस ने कहा कि चिब ने ही लॉजिस्टिक हेल्प की। फिलहाल कोर्ट ने रिमांड पर ऑर्डर रिजर्व किया। दोपहर 12: 30 बजे फैसला सुनाया जा सकता है। वहीं, एआई समिट मामले की जांच अब दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी।
वहीं, कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा- चिब की गिरफ्तारी असंवैधानिक और तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है। राहुल ने लिखा कि कांग्रेस के बब्बर शेर साथियों पर गर्व, जिन्होंने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई।
दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर एआई समिट के दौरान शर्टलैस होकर पीएम मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे।
एआई समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



