Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरउपराष्ट्रपति चुनाव- I.N.D.I.A उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन किया:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे...

उपराष्ट्रपति चुनाव- I.N.D.I.A उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन किया:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सोनिया-राहुल समेत कई नेता मौजूद रहे; 9 सितंबर को चुनाव

नई दिल्ली : विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को नामांकन भरा। रेड्डी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। खड़गे समेत 20 नेता प्रस्तावक बने।

नामांकन के समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, NCP (SP) प्रमुख शरद पवार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा।

नामांकन दाखिल करने के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, बल्कि भारत के उस विचार से जुड़ा है जहां संसद ईमानदारी से काम करती है, असहमति का सम्मान किया जाता है और संस्थाएं स्वतंत्रता और निष्पक्षता के साथ लोगों की सेवा करती हैं।

रेड्डी ने आगे कहा कि अगर वे चुने जाते हैं, तो उपराष्ट्रपति पद को निष्पक्षता, गरिमा, संवाद और शिष्टाचार के साथ निभाएंगे।

रेड्डी का मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से

रेड्डी का मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से है। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे। उन्होंने बुधवार को नॉमिनेशन भर दिया है। PM नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने।

79 साल के रेड्‌डी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।

दरअसल, उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments