कहा- राष्ट्रपति को थैंक्यू; ट्रम्प के बिग ब्यूटीफुल बिल के खिलाफ थे, इसे फिजूलखर्ची बताया था
वॉशिंगटन डीसी। टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। उन्होंने भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5.30 बजे सोशल मीडिया ङ्ग पर यह जानकारी दी।
मस्क ने कहा कि स्पेशल गवर्नमेंट एंप्लायी के तौर पर मेरा समय पूरा हुआ। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद भी दिया।
ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का जिम्मा दिया था। जिसका काम सरकार की फिजूलखर्ची कम करना था।
कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था।
ट्रम्प के बिग ब्यूटीफुल बिल के खिलाफ थे मस्क
मस्क के इस्तीफे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वे उस बिल का विरोध कर रहे थे जिसे ट्रम्प ने बिग ब्यूटीफुल बताया था। मस्क ने कहा था कि डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का मकसद खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उसके खिलाफ है।