Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयइजराइल का ईरानी रक्षा मंत्रालय पर हमला:ईरान के 7 राज्यों में डिफेंस...

इजराइल का ईरानी रक्षा मंत्रालय पर हमला:ईरान के 7 राज्यों में डिफेंस सिस्टम एक्टिव

तेहरान/तेल अवीव: ईरान और इजराइल ने शनिवार देर रात एक बार फिर से एक दूसरे पर कई मिसाइलें दागी। दोनों देशों के बीच बीते 48 घंटे से संघर्ष जारी है। इजराइल का दावा है कि उसने तेहरान में मौजूद रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया है। इसके अलावा तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों को हिट किया।

दो दिन की लड़ाई में अब तक 138 ईरानी मारे जा चुके हैं, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल हैं। इसके अलावा 350 से ज्यादा घायल हैं। ईरान की राजधानी तेहरान समेत 7 राज्यों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया है।

ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। हमले में इजराइल के 11 लोग मारे जा चुके हैं और 300 से ज्यादा घायल हैं। ईरान ने 3 इजराइली F-35 विमान गिराने का भी दावा किया है।

इजराइल और ईरान में 48 घंटे का टकराव, 10 पॉइंट्स में बड़ी बातें

1. इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला।

2. इजराइली ऑपरेशन में ईरान के 9 वैज्ञानिक, 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर मारे गए।

3. ईरान ने पलटवार किया, इसे ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया। 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।

4. ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से इजराइली रक्षा मंत्रालय को हिट करने का दावा किया।

5. नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बातचीत की और हालात की जानकारी दी।

6. ट्रम्प ने धमकी दी, कहा- ईरान परमाणु समझौता करे वरना बड़ा हमला होगा।

7. इजराइली राष्ट्रपति को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया।

8. ईरान ने इजराइल के तीन F-35 विमान गिराने का दावा किया।

9. इजराइल में 11 की मौत। 7 सैनिक समेत 300 से ज्यादा लोग घायल।

10. ईरान और अमेरिका के बीच शनिवार को न्यूक्लियर वार्ता रद्द हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments