Thursday, March 5, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयइजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल

इजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल

बुर्ज खलीफा के पास धमाका, भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल; श्रीनगर-युपी में विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है।
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुंबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने ङ्ग पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी।
इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने दिल्ली में यात्रियों की मदद के लिए 24*7 कॉल सेंटर एक्टिव किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments