Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमध्य प्रदेशइंदौर की तीन फायनेंस कंपनियों से दंपती ने की ठगी:बजाज और महिंद्रा...

इंदौर की तीन फायनेंस कंपनियों से दंपती ने की ठगी:बजाज और महिंद्रा फायनेंस से लिया करोड़ों का लोन

इंदौर : विजयनगर पुलिस ने नागदा के दंपती के खिलाफ लोन फर्जीवाड़े और गबन का केस दर्ज किया है। आरोपी दंपती ने अपनी बिजनेस प्रॉपर्टी पर लोन लिया था। लेकिन प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज बैंक में जमा नहीं किए। वहीं दूसरी बैक से भी उतनी ही राशि का लोन उठा लिया। पुलिस अब दंपती के मामले में जांच कर रही है।

विजयनगर पुलिस ने बजाज फायनेंस के एरिया मैनेजर आकाश गौतम की शिकायत पर छगन परमार और उसकी पत्नी मीरा परमार के खिलाफ 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस दर्ज किया है। आकाश गौतम ने बताया कि दंपती ने चोला मंडलम‌ से प्रॉपर्टी के एवज में बिजनेस के लिए प्रजापत सर्विस सेंटर महिदपुर रोड के नाम से करीब 80 लाख से ज्यादा का लोन उठाया था। बिजनेस के लिए बड़े अमाउंट की जरूरत पड़ने पर दंपती ने बजाज फायनेंस से भी 11 मार्च 2023 को 1 करोड़ 2 लाख से अधिक का लोन ले लिया।

दंपती ने लोन अमाउंट के लिए चोला मंडलम‌ से रजिस्ट्री लेकर बैंक में जमा करने की बात कही। लेकिन उसे जमा नहीं कराया। इसके बाद एक किश्त भरी और फिर हर माह किश्तें देना बंद कर दी। बाद में पता चला कि उन्होंने यह रजिस्ट्री नागदा के महिंद्रा फायनेंस में जमा कर वहां से भी 1 करोड़ 6 लाख से अधिक का लोन ले लिया।

इस बारे में उनसे कई बार जानकारी मांगी गई। लेकिन वह बजाज फायनेंस कंपनी में नहीं पहुंचे। पूरे मामले में महिंद्रा फायनेंस कंपनी को भी जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अफसरों को करीब एक सप्ताह पहले इस मामले में शिकायत की गई। जिस पर दंपती के खिलाफ रविवार रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments