Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाआम जनमानस आयोजित कैंप में पहुंचकर उठाएं भरपूर लाभ : जिला समाज...

आम जनमानस आयोजित कैंप में पहुंचकर उठाएं भरपूर लाभ : जिला समाज कल्याण अधिकारी

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित

पेंशन योजनाओं व अन्य योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान हेतु जिले में आयोजित होंगे कैंप

28 जुलाई 2025 को ग्राम सर्फाबाद के बारात घर में योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभार्थियों की समस्याओं के निवारण हेतु लगेगा कैंप

गौतमबुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित पेंशन व अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने एवं लाभार्थियों के सम्मुख आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद में कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं अन्य विभागों जैसे उद्योग केंद्र, पूर्ति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, कौशल विकास विभाग व अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान आयोजित कैंप में किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 28 जुलाई 2025 को सर्फाबाद बारात घर में, 30 जुलाई 2025 को सोरखा बारात घर मे, 1 अगस्त 2025 को श्रमिक कुंज सेक्टर 122 नोएडा में, 4 अगस्त 2025 को सरस्वती कुंज तिगड़ी ग्रेटर नोएडा में, 6 अगस्त 2025 को हल्द्वानी बारात घर में, 8 अगस्त 2025 को सेक्टर 110 बारात घर नोएडा में, 12 अगस्त 2025 को पॉकेट 12 सेक्टर 82 बारात घर में, 14 अगस्त 2025 को सलारपुर बारात घर में, 18 अगस्त 2025 को बरौला बारात घर में, 21 अगस्त 2025 को असगरपुर बारात घर में, 23 अगस्त 2025 को सदरपुर कॉलोनी बारात घर में, 25 अगस्त 2025 को ग्राम कुलेसरा में, 28 अगस्त 2025 को ग्राम छपरौला में, 30 अगस्त 2025 को ग्राम चिपियाना में, 1 सितंबर 2025 को ग्राम गिरधरपुर में, 3 सितंबर 2025 को ग्राम आकिलपुर में, 8 सितंबर 2025 को ग्राम सीदीपुर में, 10 सितंबर 2025 को ग्राम चिटहेरा में, 12 सितंबर 2025 को ग्राम लुहारली में, 15 सितंबर 2025 को ग्राम खटाना में, 17 सितंबर 2025 को ग्राम जारचा में, 28 जुलाई 2025 को ग्राम मिर्जापुर में, 30 जुलाई 2025 को ग्राम रौनीजा में, 1 अगस्त 2025 को ग्राम आछेपुर में, 4 अगस्त 2025 को ग्राम चांदपुर में, 6 अगस्त 2025 को ग्राम मेहंदीपुर में, 8 अगस्त 2025 को ग्राम फलैदा में, 12 अगस्त 2025 को ग्राम तिरथली में, 14 अगस्त 2025 को ग्राम अनवरगढ़ में, 22 सितंबर 2025 को नगर पालिका परिषद दादरी में, 22 अगस्त 2025 को नगर पंचायत बिलासपुर में, 25 अगस्त 2025 को नगर पंचायत दनकौर में, 27 अगस्त 2025 को नगर पंचायत रबूपुरा में, 29 अगस्त 2025 को नगर पंचायत जेवर में, 1 सितंबर 2025 को नगर पंचायत जहांगीरपुर में, 18 अगस्त 2025 को ग्राम साकीपुर में तथा 20 अगस्त 2025 को ग्राम बिरोड़ी में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं लाभार्थियों के सम्मुख योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जन सामान्य से कहा कि आयोजित होने वाले कैंप में पहुंचकर कैंप का भरपूर लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments