Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeव्यवसायआज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹270 गिरकर ₹1.06 लाख प्रति 10...

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹270 गिरकर ₹1.06 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹1.23 लाख किलो बिक रही

नई दिल्ली : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 270 रुपए गिरकर 1,05,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,06,021 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है।

वहीं चांदी 320 रुपए गिरकर 1,22,900 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,23,220 रुपए थी। चांदी ने 1 अगस्त को 1,23,250 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,010 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,100
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,860 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,950
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,860 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,950
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,860और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,950
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,910 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,000

सोना इस साल अब तक ₹29,859 महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 29,869 रुपए बढ़कर 1,05,751 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 36,883 रुपए बढ़कर 1,22,900 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments