Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeव्यवसायआज सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹167 बढ़कर ₹95,951...

आज सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹167 बढ़कर ₹95,951 पर पहुंचा, चांदी ₹1.06 लाख किलो बिक रही

नई दिल्ली: सोने के दाम में आज यानी 30 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹167 बढ़कर ₹95,951 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹95,784 पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹682 गिरकर ₹1,05,875 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,05,193 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,410 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,300
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,260 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,150
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,260 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,150
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,260 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,150
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,310 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,200
  • इस साल अब तक ₹19,789 महंगा हुआ
  • सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,789 रुपए बढ़कर 95,951 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,858 रुपए बढ़कर 1,05,875 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
  • हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments