Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआगरा यूनिवर्सिटी प्रोफेसर पर पीएचडी छात्रा ने लगाया दो साल तक शोषण...

आगरा यूनिवर्सिटी प्रोफेसर पर पीएचडी छात्रा ने लगाया दो साल तक शोषण का आरोप

आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर गौतम पर एक पीएचडी छात्रा ने दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर शादीशुदा होने के बावजूद उसे मध्यप्रदेश और मथुरा के होटलों में ले जाकर शोषण करते थे।

छात्रा ने FIR दर्ज कराई

छात्रा के अनुसार, प्रोफेसर अक्सर कहते थे:

“बीवी अच्छी नहीं, तुमसे शादी करूंगा।”

हर रविवार उन्हें दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ऑफिस बुलाया जाता था। शनिवार, 25 अक्टूबर को भी प्रोफेसर ने मारपीट की और धमकी दी कि अगर बात बाहर गई तो पीएचडी नहीं करने देंगे। मोबाइल तोड़ने की कोशिश भी की गई।

अगले ही दिन छात्रा ने पुलिस को चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सौंपकर न्यू आगरा थाने में FIR दर्ज कराई। सोमवार को छात्रा का मेडिकल कराया गया और बयान दर्ज किए गए।

विश्वविद्यालय ने लिया संज्ञान

छात्रा आगरा की ही रहने वाली है। मामले के संज्ञान में आने के बाद राजभवन ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से रिपोर्ट तलब की। विश्वविद्यालय ने इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) का गठन किया।

कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा:

“पुलिस से जानकारी मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए ICC का गठन किया गया है। इसमें महिला वकील और विशेषज्ञ शामिल हैं। जांच में प्रोफेसर दोषी पाए जाते हैं तो नौकरी से निकालने तक की कार्रवाई की जाएगी।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments