Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअवैध आतिशबाजी पर कोतवाली नगर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार,...

अवैध आतिशबाजी पर कोतवाली नगर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, स्काई शॉट समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

दीपावली से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

गाजियाबाद। दीपावली के मद्देनज़र अवैध आतिशबाजी की बिक्री रोकने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 11 कार्टन गत्ते, 12 डिब्बे स्काई शॉट और 7 कट्टे अवैध पटाखों को जब्त किया। आरोपी बिना वैध लाइसेंस के इन विस्फोटकों की अवैध बिक्री कर रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बड़ी मात्रा में पटाखे संग्रहित कर बाजार में बेचने की तैयारी में है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे केवल वैध दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments