करौली: दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सिकरौदा और श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को बरौनी से बांद्रा जा रही अवध एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा। लोको पायलट ने जैसे ही धुआं देखा उसने ट्रेन को रोक दी। यात्री सुरक्षा के लिए ट्रेन से उतर गए।
जांच में सामने आया कि घर्षण की वजह से ट्रेन का एक्सल अत्यधिक गर्म हो गया था। इसी कारण धुआं निकल रहा था। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच की। मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेन कुछ देर के विलंब के बाद अपनी मंजिल की ओर चल पड़ी।



