फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित पांचाल घाट पर पहुंचकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मां गंगा के तट पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के चित्र का तिलक किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों में मिष्ठान का वितरण भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लंबी आयु की कामना
सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने गंगा तट पर पूजन करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। बाद में उनके चित्र पर तिलक लगाया। वहां नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ताओं को लड्डू भी बांटे गए।



