Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाअंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून से 17...

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून से 17 जून 2025 तक मनाया जाएगा बाल श्रम निषेध सप्ताह

जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, कार्यशाला, प्रतियोगिताओं के माध्यम से बाल श्रम के विरुद्ध किया जाएगा जागरूक

गौतमबुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में अपर श्रम आयुक्त गौतम बुद्ध नगर सरजू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में बाल श्रम पर अंकुश लगाए जाने एवं बाल श्रम के विरुद्ध आम जनमानस को जागरूक बनाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 2025 के अवसर पर 12 जून 2025 से 17 जून 2025 के मध्य बाल श्रम निषेध सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
अपर श्रम आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 12 जून अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस को बाल श्रम जैसी कुप्रथा के संबंध में अवगत कराते हुए उसके विरुद्ध सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाना है। उन्होंने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन में श्रम विभाग के अतिरिक्त सरकार के अन्य विभागों शिक्षा, पंचायती राज, महिला कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पुलिस, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि बाल श्रम निषेध सप्ताह सार्थक साबित हो इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्यरत गैर सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, श्रमिक एवं नियोक्ता संगठनों और अन्य स्टेक होल्डर्स का भी सहयोग लिया जाएगा।
अपर श्रम आयुक्त गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि 12 से 17 जून 2025 के मध्य आयोजित होने वाले बाल श्रम निश्चित सप्ताह के दौरान बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन जागरूकता रैली, बाल श्रम के विरुद्ध चिन्हित स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान, बाल श्रम और उससे संबंधित विषयों पर कार्यशालाएं, बाल श्रम और बाल अधिकार विषय पर पेंटिंग, पोस्टर, भाषण, प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद आदि प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग, ग्राम सभाओं की विशेष बैठक, मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार, पंचायत और शहरी वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित करने हेतु प्रोत्साहित करना तथा बाल श्रमिकों और उनके परिवारों के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments