Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeगुरुग्राम-गुड़गांवस्वास्थ्य मंत्री आरती राव का मनाया जन्मदिन:बालाजी नगर में समर्थकों की उमड़ी...

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का मनाया जन्मदिन:बालाजी नगर में समर्थकों की उमड़ी भीड़

फर्रुखनगर: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का 46वां जन्मदिन फर्रुखनगर के बालाजी नगर में मनाया गया। एडवोकेट एन.के राव के कार्यालय पर बड़ी संख्या में समर्थक और नागरिक एकत्र हुए। कार्यक्रम में मिठाइयों का वितरण किया गया और जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई।

अटेली से पहली बार विधायक चुनी

बता दें कि आरती सिंह राव का जन्म 3 जुलाई 1979 को हुआ। वे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। कार्यक्रम में नरेश राव एडवोकेट, देशराज प्रधान, एडवोकेट जितेंद्र सैनी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भाजपा की वरिष्ठ नेता आरती राव वर्तमान में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री हैं। अक्टूबर 2024 में अटेली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनी गई।

बालाजी नगर में उमड़ी भीड़

मंत्री के रूप में उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और महिला स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। एडवोकेट एन.के. राव ने कहा कि आरती राव ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वे जमीन से जुड़ी नेता हैं और आम लोगों की समस्याओं को समझती हैं। बालाजी नगर में उनके जन्मदिन पर उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments