Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeव्यवसायसेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,220 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक...

सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,220 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की उछाल; NSE के बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में तेजी

मुंबई: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 11 जुलाई को सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,470 के ऊपर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। SBI, NTPC और ट्रेंट के शेयर्स 1% चढ़े हैं। ICICI बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व में मामूली गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के PSU बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.5% की तेजी है। ऑटो, मेटल, रियल्टी और फार्मा भी ऊपर हैं। IT, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.16% चढ़कर 3,215 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% ऊपर 24,911 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% चढ़कर 3,653 पर कारोबार कर रहा है।
  • 8 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% चढ़कर 44,175 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.98% ऊपर 21,450 पर और S&P 500 0.78% ऊपर 6,389 पर बंद हुए।

8 अगस्त को DIIs ने ₹7,724 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

  • 8 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,932.81 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,723.66 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹14,018.87 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 36,795.52 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी का IPO आज से ओपन

ब्लूस्टोन’ ब्रांड नाम से मॉडर्न स्टाइल ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (BJLL) का IPO आज यानी 11 अगस्त से ओपन हो गया है।

निवेशक इस इश्यू के लिए 13 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। 19 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,540.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।शुक्रवार को 765 अंक गिरा था बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 8 अगस्त को सेंसेक्स 765 अंक गिरकर 79,857 पर बंद हुआ। 4 महीने बाद यह 80 हजार के नीचे आया है। इससे पहले 9 मई को बाजार 79,454 पर आ गया था।

निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही, ये 24,350 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट रही। मेटल, IT, ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments