अमेरिकी फेड की संभावित ब्याज दर कटौती और विदेशी निवेश से बाजार को मजबूती
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में मजबूत तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 287.94 अंक चढ़कर 84,916.10 अंक पर और एनएसई निफ्टी 86.65 अंक बढ़कर 26,022.85 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 प्रमुख कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इटर्नल और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 10,339.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में मजबूती आई। अमेरिका में संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीद और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी घरेलू शेयर बाजारों को बल दिया। एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 64.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।



