Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानसीकर में सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश:अगले दो दिनों तक अच्छी बरसात...

सीकर में सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश:अगले दो दिनों तक अच्छी बरसात की संभावना

सीकर: सीकर में बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर जारी है। अल सुबह जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में बारिश ने मौसम को सुहाना बना हुआ है।

आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंडक का एहसास बढ़ गया है। बारिश के इस दौर ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई है।

सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज हुआ था।

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी दबाव के चलते अगले दो दिन तक सीकर सहित राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। 20 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments