वैक्सीनेशन हेतु जिला प्रशासन एवं भारत सरकार टकसाल नोएडा के मध्य 89 लाख रुपए का एम.ओ.यू. हुआ साइन
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सुपरविजन में 9 से 20 साल की लड़कियों का किया जाएगा वैक्सीनेशन
एमओयू के तहत जनपद की 2500 लड़कियों को लगेगी वैक्सीन
गौतमबुद्ध नगर / सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़कियों को सुरक्षित रखा जा सके इस उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में जिला प्रशासन व भारत सरकार टकसाल नोएडा के मध्य 89 लाख रुपए का एम.ओ.यू. साइन किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार टकसाल नोएडा द्वारा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सुपरविजन में 09 से 20 वर्ष तक की लड़कियों का दो चरणों में वैक्सीनेशन किया जाएगा, पहले वैक्सीनेशन के बाद दूसरी वैक्सीन 6 महीने के बाद लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आज जो एम ओ यू भारत सरकार टकसाल नोएडा के मध्य हुआ है, इसके तहत जनपद की 9 से 20 वर्ष तक की 2500 लड़कियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे को नोडल अधिकारी तथा जिला रोजगार सहायता अधिकारी मनीषा अत्री को सहायक मॉडल अधिकारी बनाया गया है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, जिला रोजगार सहायक अधिकारी मनीषा अत्री, समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, भारत सरकार टकसाल नोएडा के मुख्य महाप्रबंधक डीपी तिवारी, जॉइंट जनरल मैनेजर प्रकाश कुमार, अनिला अग्रवाल व डिप्टी जनरल मैनेजर रेनू बसीन, हेमा उपस्थिति रही।



