Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमध्य प्रदेशश्योपुर में गर्भवती महिला को बोट से निकालकर अस्पताल भिजवाया:सतना में निचली...

श्योपुर में गर्भवती महिला को बोट से निकालकर अस्पताल भिजवाया:सतना में निचली बस्तियों में पानी भरा: तवा डैम के गेट 5 फीट तक खुले

भोपाल : मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की वजह से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। सबसे ज्यादा सीधी में 6.7 इंच पानी गिरा।

सतना में 3.7 इंच, शिवपुरी में 2.6 इंच, दतिया में 2.1 इंच, उमरिया, मंडला और खजुराहो में 1.7, नौगांव में 1.5 इंच, रीवा में 1.4 इंच, जबलपुर-पचमढ़ी में 1.1 इंच, ग्वालियर और नर्मदापुरम में 1-1 इंच पानी गिर गया।

इसके अलावा भोपाल, बैतूल, नरसिंहपुर, खंडवा, गुना, रतलाम, श्योपुर, रायसेन, टीकमगढ़, दमोह, सागर, उज्जैन, इंदौर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, देवास में भी बारिश का दौर बना रहा।

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। 2.8 इंच पानी और गिरते ही सीजन की बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। गुना में औसत 52 इंच पानी गिर चुका है। वहीं, मंडला और अशोकनगर में आंकड़ा 50 इंच से ज्यादा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments