जयपुर : भारतीय हैंडलूम और हस्तकला की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख मंच ‘शिल्पकारी’, अपने फेस्टिव एडिट 2025 का आयोजन कर रहा है। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 24 से 26 सितंबर तक जयपुर क्लब के बैंक्वेट हॉल में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगी।
एग्जीबिशन का उद्घाटन 24 सितंबर को मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल ऑफ इनकम टैक्स (इन्वेस्टिगेशन), राजस्थान, आईआरएस, रेणु अमिताभ द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों में दिशा फाउंडेशन, चेयरमैन, माला खेतान, आईआईसीडी जयपुर की निदेशक, डॉ. तूलिका गुप्ता, जयपुर क्लब लिमिटेड के प्रेसिडेंट, अजीत सक्सेना और सोशल आंत्रप्रेन्योर, सुधीर माथुर शामिल होंगे। इस अवसर पर मेडिटेशन एक्सपर्ट और यगन आचार्या, निर्मला सेवानी मंत्रोच्चारण से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगी।

शिल्पकारी की संस्थापक, शिल्पी भार्गव ने कहा- एग्जीबिशन में हस्तनिर्मित साडियां, कपड़े, ज्वैलरी और हस्तकला उत्पादों का अनूठा कलेक्शन पेश किया जाएगा। इसमें सूफ, कांथा, चिकनकारी, बनारसी, अजरख, मधुबनी, और इरानी-पर्शियन एम्ब्रॉयडरी जैसे पारंपरिक शिल्प प्रमुख होंगे। इसके अलावा, हैंड-पेंटेड सूट, सिल्वर ज्वैलरी और सिरेमिक उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र होंगे। शिल्पकारी की संस्थापक शिल्पी भार्गव ने बताया कि यह आयोजन भारत की टेक्सटाइल विरासत को संरक्षित करने वाले कारीगरों और डिजाइनरों को मंच प्रदान करेगा।
इंटरेक्टिव सत्र और कार्यशाला
एग्जीबिशन के दौरान 24 और 25 सितंबर को, दोपहर 2 से 4 बजे तक, जयपुर क्लब में पारंपरिक भारतीय शिल्प पर केंद्रित इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में प्रतिभागियों को बटिका, इको प्रिंट, हैंड पेंट और मधुबनी जैसी पारंपरिक कला शैलियों को करीब से जानने, समझने और अनुभव करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से 12.30 बजे तक एक एक्सक्लूसिव इको प्रिंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप का संचालन एक जानी-मानी सोशल आंत्रप्रेन्योर, टेक्सटाइल डिज़ाइनर और मूल्य क्रिएशन्स की संस्थापक, अलीशा मैंडोलिया द्वारा किया जाएगा।
ये वर्कशॉप विशेष रूप से देहरादून के ‘मुल्य क्रिएशन्स’ द्वारा होस्ट किया गया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक इको-फ्रेंडली तकनीकों को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों को शिल्प की व्यावहारिक समझ प्रदान करना है।

साड़ी ड्रेपिंग सेशन, लाइव म्यूजिक एवं डांडिया और गरबा प्रस्तुति
विजिटर्स के लिए 24 सितंबर को एक विशेष लाइव म्यूजिक सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलाकार नरेंद्र चौधरी शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक अपने संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधेंगे। वहीं, 26 सितंबर को फोर्टी वुमन विंग के लिए एग्जीबिशन के दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक खास साड़ी ड्रेपिंग सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें H2O हेड टू टो यूनिसैक्स सैलून की फाउंडर, सारिका गोस्वामी साड़ी पहनने की कला सिखाएंगी।
इसके अतिरिक्त, 25-26 सितंबर को जयपुर क्लब के बैंक्वेट हॉल में ही शाम 6.30 बजे से रात 8 बजे तक डांडिया और गरबा परफॉर्मेंस का भी आयोजन किया जाएगा। जिसकी कोरियोग्राफी निखिल ठाकुर द्वारा की गई है।



