Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeअन्यलद्दाख में मिनी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

लद्दाख में मिनी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

8 गंभीर रूप से घायल; 17 यात्री सवार थे, ड्राइवर के कंट्रोल खोने से हादसा हुआ
नई दिल्ली। लद्दाख के कारगिल जिले के गुमरी में बुधवार सुबह मिनी बस खाई में गिर गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य 6 को हल्की चोटें आई हैं। वाहन चालक हादसे में सुरक्षित बच गया है।
मिनी बस में 17 यात्री सवार थे और द्रास की ओर जा रही थी, जब अचानक रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments