Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ के फेडलिस स्कूल पर भावनाएं आहत करने का आरोप:बच्चों की राखी...

लखनऊ के फेडलिस स्कूल पर भावनाएं आहत करने का आरोप:बच्चों की राखी कटवाने पर भड़के अभिभावक, प्रदर्शन की तैयारी

लखनऊ : लखनऊ के विकास नगर स्थित फेडलिस स्कूल में रक्षाबंधन के अगले ही दिन एक ऐसा कदम उठाया गया जिसने अभिभावकों और बच्चों दोनों को हैरान और आहत कर दिया। राखी बंधवाकर उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे बच्चों की प्रार्थना सभा के दौरान प्रशासन ने अचानक माइक से घोषणा करवाई कि सभी बच्चों की राखियां काटी जाएं। इसके बाद कक्षाओं में कैंची मंगवाकर बच्चों की राखियां काट दी गईं।

अभिभावकों का आरोप है कि इस फैसले के बारे में न तो स्कूल की ओर से कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही व्हाट्सऐप ग्रुप में कोई संदेश भेजा गया।

बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी

अभिभावकों ने है कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है, जिसे इस तरह काटना बच्चों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। कई अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments