Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-कानपुर हाईवे पर दादा-दादी और पोती की मौत

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दादा-दादी और पोती की मौत

बेकाबू टैंकर ने कार को टक्कर मारी; बेटी की मौत की खबर सुन मां बेसुध
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बेकाबू टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी। कार करीब 5 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दादा, दादी और पोती की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार का शीशा तोड़कर चारों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दादी और पोती की मौत हो चुकी थी। ड्राइवर और दादा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इलाज के दौरान दादा ने भी दम तोड़ दिया।
ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार लखनऊ के कृष्णानगर इलाके का रहने वाला है। वे दादी के दांत की दवा लेने गए थे। गुरुवार को लौटते वक्त अकबरपुर गांव के पास हादसा हो गया। मासूम बच्ची की मौत की खबर सुनकर मां रो-रोकर बेसुध हो गई।
पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया। देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद सुखदेव का शव घर पहुंचा। दादी और पोती के शव का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा।
मृतकों की पहचान कृष्णानगर की मानस नगर कॉलोनी निवासी सुखदेव प्रभाकर, उनकी पत्नी अंजू बाला प्रभाकर और 5 साल की पोती तान्या के रूप में हुई है। ड्राइवर रामचेला घायल है। सुखदेव कृष्णानगर में फोटो स्टूडियो चलाते थे।
उनकी पत्नी अंजू बाला के दांत में दर्द हो रहा था। एक परिचित डॉक्टर को दिखाने वे उन्नाव के मियागंज गए थे। उन्होंने पत्नी को डॉक्टर को दिखाया। शाम को लौटते समय अकबरपुर गांव के पास टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि दादा और पोती एक ही जगह पर पड़े हैं। जबकि दादी कुछ दूरी पर पड़ी हैं। उनके चेहरे पर कार का पायदान पड़ा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments