Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ एयरपोर्ट से दुबई की सीधी फ्लाइट फिर शुरू:डोमेस्टिक फ्लाइटों की देरी...

लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई की सीधी फ्लाइट फिर शुरू:डोमेस्टिक फ्लाइटों की देरी से यात्री हुए परेशान

लखनऊ : अमौसी एयरपोर्ट से दुबई के लिए दो-तीन दिन से बंद पड़ी एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान फिर से बहाल कर दी गई है। यह उड़ान शनिवार सुबह 8:50 बजे टेकऑफ की। इससे पहले इसे शुक्रवार से शुरू करने की योजना थी, लेकिन संचालन एक दिन और टाल दिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट आईएक्स-194 को पहले ही बहाल कर दिया गया था। लेकिन लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-193 17, 22 और 24 जून को निरस्त रही थी। अब एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि शनिवार से यह सेवा सामान्य रूप से संचालित की गई।

अहमदाबाद हादसे के बाद प्रभावित हुआ शेड्यूल

सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद में हुए एक विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों के चलते कई उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका था। इसी वजह से लखनऊ-दुबई सीधी सेवा पर भी असर पड़ा।

लेट हो रहीं घरेलू उड़ानें, यात्री परेशान

अमौसी एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को कई फ्लाइटें निर्धारित समय से काफी देर से आईं और रवाना हुईं

•लखनऊ से दिल्ली की एआई-2500 फ्लाइट आधे घंटे लेट रही।

•दिल्ली से लखनऊ की एआई-2499 उड़ान 40 मिनट देरी से पहुंची।

•लखनऊ पहुंची एआई-811 फ्लाइट एक घंटे लेट रही।

•मुंबई से आने वाली इंडिगो की 6E-677 उड़ान 55 मिनट की देरी से पहुंची।

•लखनऊ से पुणे जाने वाली इंडिगो की 6E-118 भी आधे घंटे लेट रही।

यात्रियों ने एयरलाइन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और समय पर सूचना न मिलने को लेकर असंतोष जाहिर किया। वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों और एयर ट्रैफिक के दबाव की वजह से कुछ फ्लाइट्स में देरी हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments