Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिरी, 1 की मौत:7 घायल, 10...

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिरी, 1 की मौत:7 घायल, 10 लापता

हिमाचल में 24 घंटे में 4 जगह बादल फटा, 2 की मौत

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह अलकनंदा नदी में बस गिर गई। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। बस में 18 लोग सवार थे, इनमें से 1 की मौत हो गई है, जबकि 7 घायल हैं। 10 लोग लापता हैं। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में पिछले 24 घंटों में बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। इसके अलावा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा।

कांगड़ा के खनियारा में 6 और कुल्लू में सैंज के रैला बिहाल में 3 लोग लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। धर्मशाला में बादल फटने की घटना खनियारा में बिजली प्रोजेक्ट के पास हुई। इससे नदी में बाढ़ आ गई। प्रोजेक्ट में काम करने वाले 20 मजदूर बह गए। बाद में 2 के शव बरामद हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी चला।

इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी बरसा। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई। 4 झुलस गए। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे।

मध्य प्रदेश के भोपाल में जर्जर बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। यूपी के 45 जिलों तेज बारिश जारी है। झांसी में बिजली गिरने से बच्ची की मौत हुई। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले पानी में बहे 3 साल के बच्चे का शव बरामद हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments