Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयराहुल बोले- मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म

राहुल बोले- मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म

शाह के हाथ कांपते हैं, उनकी वोट चोरी पकड़ी गई; हम चुनाव आयुक्तों पर कार्रवाई के लिए कानून बदलेंगे
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली जारी है। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।
राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोग नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं बीजेपी के नहीं।
राहुल से पहले पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जीवन में वोट की कीमत समझना जरूरी है। आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।
इससे पहले रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वोट चोर गद्दी छोड़ और मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध वाले बैनर लेकर पहुंचे हैं।
इसमें लिखा है- देश की जनता की अदालत का सबसे बड़ा गुनहगार कैदी नं. 420 ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग बना है मोदी आयोग। इधर भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments