Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरराहुल गांधी वोटर वेरिफिकेशन पर प्रेजेंटेशन दे रहे है:कहा- वोटर लिस्ट पर...

राहुल गांधी वोटर वेरिफिकेशन पर प्रेजेंटेशन दे रहे है:कहा- वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग जवाब दे; चुनाव में एक दिन वोटिंग क्यों नहीं होती

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा चुनाव में धांधली कर रही है। बिहार में वोटर लिस्ट से नाम गायब हो गए। अब ये लिस्ट सही है या गलत, चुनाव आयोग इसका जवाब दे।

अब वोटिंग लंबे-लंबे समय तक होती है। लोकसभा चुनाव में हमने देखा। मेरा सवाल है कि वोटिंग एक दिन में खत्म क्यों नहीं होती।

राहुल ने कहा- डेमोक्रेसी में सत्ताधारी पार्टी को एंटी-इन्कंबेंसी का सामना करना पड़ता है। ये सामान्य सी बात है, लेकिन भाजपा को कभी भी इसका सामना नहीं करना पड़ा।

राहुल के 3 आरोप

  • चुनाव आयोग डिजिटल वोटर रोल को शेयर करने से मना कर देता है।
  • नियम बदल देते हें कि सीसीटीवी फुटेज किसी को नहीं दी जााएगी।
  • चुनाव आयोग क्या छिपा रहा है, कोई भी रिकॉर्ड हटाना नहीं चाहिए।
  • राहुल के चुनाव आयोग पर आरोप, पिछले 3 मामले…
  • 2 अगस्त: संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटा दिया गया
  • संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटाकर उस पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह गायब हो गई है। चुनाव आयोग जैसी संस्था ठीक से काम नहीं करती। आपको जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग जो दस्तावेज उपलब्ध कराता है, उन्हें स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी प्रोटेक्शन क्यों लागू करता है?
  • राहुल ने आगे कहा कि मैं इसे हल्के में नहीं, बल्कि सौ प्रतिशत प्रमाण के साथ कह रहा हूं। जैसे ही हम इसे जारी करेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने का काम कर रहा है। हमें मध्य प्रदेश चुनाव, लोकसभा चुनाव में शक था, महाराष्ट्र चुनाव के दौरान हमारा शक और बढ़ गया।
  • 24 जुलाई 2025: आप सोचते हैं कि बच जाएंगे, ये आपकी गलतफहमी है
  • चुनाव आयोग ने कर्नाटक की एक सीट पर धोखाधड़ी कराई। हमारे पास इसके 100% सबूत हैं। एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 साल के हजारों नए वोटरों को सूची में जोड़ा गया है और 18 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को सूची से हटा दिया गया है। हमे अभी एक सीट की जांच में यह गड़बड़ी मिली। मुझे पूरा यकीन है कि हर सीट पर यही नाटक चल रहा है। मैं चुनाव आयोग को एक मैसेज देना चाहता हूं। अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है।
  • ECI ने लिखा था- कांग्रेस को आपत्ति तो कोर्ट जा सकती है
  • चुनाव आयोग ने 2 अगस्त को राहुल को 24 जून को भेजा गया लेटर जारी किया था। लेटर में लिखा है कि कांग्रेस ने पहले भी नवंबर 2024 के चुनावों के बाद ऐसे ही आरोप लगाए थे, जिनका विस्तृत जवाब 24 दिसंबर 2024 को दिया गया था।
  • पत्र में बताया गया है कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से, कानून के अनुसार और हजारों अधिकारियों की निगरानी में कराए गए। आयोग ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को कोई कानूनी आपत्ति थी तो वह कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल कर सकती थी। चुनाव आयोग ने लिखा,
  • फिर भी यदि राहुल गांधी को कोई और शिकायत है, तो वे आयोग को लिख सकते हैं या व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सकते हैं। आयोग ने बातचीत के लिए तारीख और समय तय करने का सुझाव भी दिया है।
  • बिहार वोटर वेरिफिकेशन- राहुल सहित पूरा विपक्ष हमलावर
  • बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर राहुल सहित पूरा विपक्ष इलेक्शन कमीशन की आलोचना कर रहा है। संसद के बाहर और अंदर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है। 1 अगस्त को वोटर्स का नया डेटा जारी किया गया।
  • चुनाव आयोग के बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था। यानी करीब 65 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं।
  • वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों में वे लोग शामिल हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसके अलावा स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनके नाम दो बार दर्ज थे। आंकड़ों के अनुसार, 22 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है, 36 लाख मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित पाए गए हैं और 7 लाख लोग किसी नए जगह स्थायी निवासी बन चुके हैं।
  • 24 जून 2025 से शुरू हुआ था विशेष अभियान
  • SIR 24 जून 2025 को शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य था फर्जी, दोहराए गए और स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाना और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ना। इस कार्य के तहत 7.24 करोड़ मतदाताओं से फॉर्म लिए गए। पहला चरण 25 जुलाई 2025 तक पूरा किया गया, जिसमें 99.8% कवरेज हासिल की गई।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments