Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयोगी बोले-यूपी में नई भर्ती आने वाली है:गुंडों को अगले चौराहे पर...

योगी बोले-यूपी में नई भर्ती आने वाली है:गुंडों को अगले चौराहे पर यमराज मिलेंगे: रवि किशन ने कहा- विरोधी जानवर बनते जा रहे

गोरखपुर : सीएम योगी ने गोरखपुर में कहा- प्रदेश में नई भर्ती आने वाली हैं। नौकरी ही नौकरी होगी। क्योंकि, सरकार चाहती है कि यूपी के नौजवान को कहीं दूसरी जगह हाथ फैलाने की नौबत न आए। हम लोग इम्प्लॉयमेंट जोन बनाएंगे। जहां लोगों को रोजगार और नौकरी दी जाएगी।

सीएम ने एक बार फिर अपराधियों को चेतावनी दी। कहा- आज कोई व्यापारी से गुंडा टैक्स नहीं ले सकता। क्योंकि उसको पता है कि गुंडा टैक्स लिया तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते मिलेंगे।

सीएम ने मंच पर मौजूद सांसद रवि किशन की चुटकी ली। पूछा- रवि किशन की फिल्म फ्री में किसी ने देखी है। जवाब आया- नहीं। यह सुनकर CM मुस्कुराने लगे।

सीएम ने गुरुवार को गोरखपुर में 2251 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पेप्सिको के बॉटलिंग प्लांट का भी इनॉगरेशन किया। इसमें 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

सीएम से पहले सांसद रवि किशन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा- पीएम की मां को गाली दी जा रही है। विरोधी जानवर बनते जा रहे हैं। यह राजनीति का सबसे घिनौना वक्त है, इनसे सचेत रहिए।

1- ये कड़वा-कड़वा थू… मीठा-मीठा गप्प नहीं चलेगा

योगी ने कहा- उसी EVM से विपक्षी जब चुनाव जीतते थे तो हम हार स्वीकार करते थे, लेकिन अगर BJP जीतती है तो EVM दोषी, वोटर सूची दोषी हो जाती है। ये कड़वा-कड़वा थू… मीठा-मीठा गप्प नहीं चलेगा। ये विपक्ष और इंडी गठबंधन की राजनीति देश को गर्त में धकेलने की है।

2- विकास नकारात्मक सोच और गाली-गलौज से नहीं होता

योगी ने कहा- जो लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांट रहे हैं, ये लोग देश के विकास के बैरियर हैं। नौजवान, किसान, मातृभक्ति इस बैरियर को उखाड़ फेंके। विकास नकारात्मक सोच और गाली-गलौज से नहीं होता। ये जातीय विभाजन करके आपको गुलामी की तरफ धकेलने का काम कर रहे हैं।

3- सपाई उजाले के दुश्मन, समाज में वैमनस्यता पैदा करते थे

जब यूपी में सपा सरकार थी, गोरखपुर में बिजली यदा-कदा आती थी। ये लोग उजाले के दुश्मन थे। इनके समय में अराजकता होती थी। सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करके समाज में वैमनस्यता पैदा करते थे। ये लोग आपस में लड़ा करते थे। ऐसे में विकास छूट जाता था।

4- जिन्हें बहन-बेटियों की रक्षा की परवाह नहीं, वो क्या विकास करेंगे

जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का काम किया। जिन लोगों ने यूपी के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। जो लोग अपने वोटबैंक के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हों। जिन लोगों को बेटियों और बहन की इज्जत की परवाह न रही हो…जो लोग मातृ शक्ति की गरिमा की रक्षा न कर सकते हों। क्या आप इन लोगों से विकास की उम्मीद रखते हो…ये लोग कभी विकास नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments