Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में 48 घंटे में आंधी-बिजली से 41 की मौत

यूपी में 48 घंटे में आंधी-बिजली से 41 की मौत

आज 54 जिलों में बारिश का अलर्ट, 17-20 जून के बीच आएगा मानसून
उत्तर प्रदेश। यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 24 घंटे में 46 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 149 मिमी बारिश बरेली में रिकॉर्ड की गई। यहां 6 घंटे की बारिश में कॉलोनियों और हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया। 48 घंटों में आंधी-बारिश से 41 की मौत हो गई है।
उधर, प्रदेश में अब लू (हीटवेव) का असर खत्म हो गया है। सोमवार को किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जौनपुर 39.1 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments