पन्ना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज पन्ना के श्रीराम जानकी मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
श्री शर्मा ने इसके पहले मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद वहां स्वच्छता अभियान में भागीदारी की।
श्री शर्मा ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देशवासियों से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। आज पन्ना के श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान के दर्शन कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।”
श्री शर्मा खजुराहो संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। पन्ना इसी संसदीय क्षेत्र में आता है।
मोदी के आह्वान पर शर्मा ने शुरु किया स्वच्छता अभियान
RELATED ARTICLES



