Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानमहिला ने पहले नस काटी, फिर फंदा लगाकर सुसाइड किया:परिवार ने धक्का...

महिला ने पहले नस काटी, फिर फंदा लगाकर सुसाइड किया:परिवार ने धक्का देकर कमरे का गेट खोला, खून बहता मिला

जयपुर : जयपुर में एक महिला ने शुक्रवार शाम गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। उसने पहले अपने हाथ की नस काटी, फिर अपनी साड़ी का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। जामडोली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। प्रथमदृष्टया जांच में गृह क्लेश के चलते सुसाइड करने की बात सामने आई है।

थानाधिकारी (जामडोली) प्रहलाद नारायण ने बताया- मीना पालड़ी के गोल्डन पार्क निवासी ममता (34) पत्नी मुकेश जांगिड़ ने सुसाइड किया है। कारपेंटर का काम करने वाले मुकेश से करीब 15 साल पहले ममता की शादी हुई थी। ममता-मुकेश के कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार दोपहर ममता ने अपने कमरे में हाथ की नस काट ली। हाथ से खून बहने के दौरान उसने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

खून बहता मिला, फंदे से थी लटकी

शाम करीब 4 बजे किसी काम से ममता को बुलाने परिजन गए। काफी गेट खटखटाने व आवाज लगाने के बाद भी ममता का जबाव नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने धक्का देकर गेट को जैसे-तैसे खोला।

कमरे के अंदर जाने पर ममता फंदे से लटकी मिली, उसके हाथ से खून बहता मिला। सुसाइड की सूचना पर जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

एक ही घर में हुई थी दोनों बहनों की शादी

पुलिस का कहना है कि मृतका की बड़ी बहन की भी शादी इस घर में हुई है। एक ही घर में परिवार के साथ दोनों बहनें रहती थी। सुसाइड के समय ममता का पति मुकेश अपने काम पर गया हुआ था।

किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने का पता चला है। मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments