Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडामहिला कल्याण विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता एवं योजनाओं की दी...

महिला कल्याण विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता एवं योजनाओं की दी गयी जानकारी

गौतम बुद्ध नगर : महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित “संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” के अंतर्गत सितंबर माह में आयोजित 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज बिसरख ब्लॉक स्थित श्री आर एच इंटर कॉलेज, मिल्क लच्छी, ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता, जन्म के समय लिंग अनुपात की समीक्षा, लिंग आधारित भेदभाव एवं रूढ़ियों को समाप्त करने और सभी लिंगों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर हब की जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला केंद्रित नीतियों से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments