कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे
कानपुर। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सडक़ हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लडक़ों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत से युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने से ब्रेजा कार ट्रक में घुस गई।
हादसा रविवार दोपहर 3: 45 बजे कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान श्रेष्ठ बाजपेई (21), प्रांजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (25) तीनों गांव रूरा जिला कानपुर देहात के रहने वाले थे, वहीं चौथा मृतक अंश प्रताप सिंह (20) गोंडा जिले के धौलपुरवा गांव का रहने वाला था। सभी युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर यूपी लौट रहे थे।
महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत
RELATED ARTICLES



