Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानमंत्री की बीकानेर में छापेमारी, खाद-केमिकल गोदामों को ताले तुड़वाए, अधिकारियों को...

मंत्री की बीकानेर में छापेमारी, खाद-केमिकल गोदामों को ताले तुड़वाए, अधिकारियों को फटकारा

बीकानेर: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने एक बार फिर केमिकल और खाद के गोदामों पर छापेमारी की है। रविवार सुबह

बीकानेर में शनिवार रात को हुई कार्रवाई में मंत्री ने अधिकारियों की मौजूदगी में कई गोदामों का ताला तुड़वाया।

अंदर रखे खराब केमिकल-खाद को जब्त कर इन्हें सीज किया गया है। सरकारी अनाज मंडी के सामने मौजूद इन गोदामों को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

बीते करीब 20 दिन में किरोड़ीलाल 5 जिलों में पेस्टिसाइड-खाद बनाने वाली फैक्ट्री, गोदामों पर छापेमारी कर चुके हैं। इस दौरान विभाग ने 11 लापरवाह अधिकारियों को भी सस्पेंड किया है

468 क्विंटल घटिया खाद, बीज, पेस्टिसाइड जब्त

बीकानेर के बीछवाल और अनाज मंडी के सामने व्यापारियों के गोदामों पर रात 9 बजे कृषि मंत्री ने छापेमारी की। इस दौरान घटिया किस्म के बायाेस्टिमुलेंट और भारी मात्रा में खाद, बीज और पेस्टिसाइड का स्टोरेज पकड़ा।

ये सभी उत्पाद कृषि से जुड़े हैं और नकली होने का दावा किया जा रहा है। कार्रवाई में 468.25 क्विंटल बायोस्टिमुलेंट जब्त किया गया और 6 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

ज्यादातर गोदामों के ताले नहीं टूटे

यहां 20 से ज्यादा प्राइवेट गोदामों पर कार्रवाई की गई। गोदामों के ताले ताेड़ने पर अंदर किसी में बायाेस्टिमुलेंट, किसी में फर्टिलाइजर, मूंगफली गाेटा ताे किसी में सऊदी अरब से आयातित क्रभकाे की डीएपी रखी हुई मिली।

इस दौरान 4 गोदामों काे माैके पर ही सीज कर दिया गया। हालांकि, ज्यादातर गोदामों के ताले नहीं ताेड़े जा सके। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों से जब मंत्री ने गोदाम के बारे में पूछा ताे उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

केमिकल बेचने की अनुमति भी नहीं थी

जिले में बड़ी मात्रा में घटिया और नकली खाद, बीज, पेस्टिसाइड धड़ल्ले से बिक रहा है। इसकी शिकायत के बाद विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार रात बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट संख्या एफ 27 बी में संचालित गोदाम पर छापा मारा था।

कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इसके बाद शनिवार शाम को मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी बीकानेर आ गए। रात को कृषि मंत्री भी यहां के गोदामों की जांच के लिए अचानक पहुंच गए।

गोदाम की स्वीकृति नहीं ली

गोदारा एग्रो एजेंसी के प्रोपराइटर रामनिवास गोदारा से राजस्थान में बिक्री की स्वीकृति, उर्वरक लाइसेंस, गोदाम की सक्षम स्वीकृति, इनवॉइस से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। बताया जा रहा है उन्होंने गोदाम की स्वीकृति नहीं ली है।कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने राजधानी जयपुर और आसपास 6 पेस्टिसाइड फैक्ट्रियों और उनके गोदामों पर छापा मारकर कई जगह सैंपल लिए।

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार ( 29 मई ) को नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां नकली डीएपी, एसएपी और पोटेशियम बनाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments