ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के हतेवा गांव में एक दंपती पर हमला हुआ है। घटना में रामकिशन और उनकी पत्नी देवकी घायल हो गए हैं।
घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति रामकिशन के घर की छत से होकर बिजली के पोल पर तार लगा रहा था। रामकिशन ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया। पति को बचाने आई पत्नी देवकी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया।
दोनों घायलों को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित रामकिशन ने बुधवार को पुलिस को शिकायत दी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



