Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानपायलट राजवीर को अंतिम विदाई, लेफ्टिनेंट-कर्नल पत्नी ने किया सैल्यूट:परिवार नहीं देख...

पायलट राजवीर को अंतिम विदाई, लेफ्टिनेंट-कर्नल पत्नी ने किया सैल्यूट:परिवार नहीं देख सका बेटे का चेहरा

जयपुर: जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में पायलट राजवीर सिंह चौहान का आज अंतिम संस्कार हुआ। केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश 7 लोगों के साथ रविवार (15 जून) को उनकी मौत हो गई थी। आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर्ड राजवीर की पार्थिव देह सोमवार देर रात जयपुर पहुंची थी।

शास्त्री नगर में उनके घर जब बॉडी पहुंची तो पूरा परिवार बिलख पड़ा। राजवीर की पत्नी दीपिका भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पति की पार्थिव देह से लिपटकर रोती रहीं।

घर के छोटे बेटे की बॉडी देखकर बुजुर्ग मां-बाप के आंसू नहीं रुक रहे थे। वे रोते हुए बोलते रहे कि- हमारा सब कुछ चला गया। बॉडी पुरानी होने के कारण परिवार को राजवीर का चेहरा भी नहीं दिखाया गया।

अंतिम यात्रा में पत्नी दीपिका आर्मी यूनिफॉर्म में पति की फोटो लेकर चलीं। करीब एक घंटे बाद मोक्षधाम पहुंची अंतिम यात्रा राजवीर अमर रहे के नारों से गूंजती रही। मोक्षधाम में आर्मी के अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पति को अंतिम विदाई देते हुए दीपिका ने उन्हें सैल्यूट भी किया। राजवीर के भतीजे ने सुबह 10.30 बजे उन्हें मुखाग्नि दी।

टीम को लीड कर रहे थे राजवीर

राजवीर रिटायर्ड होने के बाद से वे एक प्राइवेट एविएशन कंपनी के लिए हेलिकॉप्टर फ्लाइंग कर रहे थे। सिंह करीब 4 महीने पहले ही जुड़वां बेटों के पिता बने थे।

चंद्रवीर ने बताया कि मेरे भाई राजवीर सबसे आगे वाला हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे। राजवीर ने दूसरे हेलिकॉप्टर के पायलट को खराब मौसम के बारे में अपडेट दी थी, क्योंकि वे सबसे आगे थे।

इसके बाद सुबह करीब 5.20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट राजवीर सिंह (37) सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments