Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानोएडा से पूजा में आ रहे फूफा-भतीजे की सड़क हादसे:बिचपुरी चौकी के...

नोएडा से पूजा में आ रहे फूफा-भतीजे की सड़क हादसे:बिचपुरी चौकी के पास अज्ञात वाहन ने रौंदा, परिवार में मातम

मथुरा: नोएडा से राया के परसगढ़ी गांव में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे फूफा-भतीजे की बिचपुरी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक प्रमोद और उनके फूफा हरकेश कल रात करीब 9 बजे बिचपुरी चौकी के पास पहुंचे थे।

दोनों ने बाइक को सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रमोद सेक्टर 35 की एक कंपनी में काम करते थे। उनके फूफा हरकेश जेवर रामपुर के रहने वाले थे और नोएडा की शिवराम कंपनी में कार्यरत थे।

मृतक प्रमोद के भाई जीतू ने बताया कि आज दोपहर घर में पूजा का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए दोनों आ रहे थे। बुआ रेनू भी घर पर पहले से मौजूद थीं। इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली हैं। प्रमोद अपने पीछे पत्नी बबीता और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments