Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानोएडा में विपुल मोटर्स में लगी आग:फायर ब्रिगेड 8 गाड़ियों ने डेढ़...

नोएडा में विपुल मोटर्स में लगी आग:फायर ब्रिगेड 8 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-63 ए-14 स्थित विपुल मोटर में आग लग गई। मौके पर आठ दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कोई जनहानि नहीं है।

हालांकि सर्विस सेंटर पर खड़ी करीब 8 कार जलकर राख हो गईं। सीएफओ ने बताया कि रात करीब पौने दो बजे आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को भेजा गया।

कार सर्विस होने के लिए आती हैं

यहां देखा कि आग फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर तक बढ़ गई है, जिसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। गार्ड ने आग लगने की जानकारी दी थी। उसी ने बताया कि यहां कार सर्विस होने के लिए आती है।

ग्राउंड फ्लोर पर सात से आठ कार खड़ी थी। जिसमें से किसी एक कार में आग लगी। इसके बाद बाकी कारों को उसने अपनी चपेट में ले लिया। संभवना जताई जा रही है कि कही पर शॉट सर्किट हुआ होगा। जिसके चलते आग फैली।

लाखों रुपए का नुकसान

आग तेजी से फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर तक फैल गई, जिस पर काबू पाया गया। इसके अलावा आसपास की कंपनियों के दीवारों पर पानी का छिड़काव किया गया, ताकि वहां आग न फैले। आग से लाखों रुपए का नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि आग में कोई फंसा नहीं है और न ही कोई जनहानि हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments