Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानोएडा में अवैध खनन मामले में 40 वाहन सीज:​​​​​​​ग्रेटर नोएडा जोन में...

नोएडा में अवैध खनन मामले में 40 वाहन सीज:​​​​​​​ग्रेटर नोएडा जोन में सबसे ज्यादा 29 वाहन सीज

नोएडा: जिले में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर सख्त हैं। तीनों जोन में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 21 जून 2025 से शुरू हुए अभियान के तहत अबतक ओवरलोडिंग और अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर 40 वाहनों को सीज कर दिया है।

नोएडा जोन ने 5 वाहन किए सीज

अभियान के तहत नोएडा जोन के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने एक ट्रक जबकि सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने चार हाईवा वाहनों को बालू एवं रेत से ओवरलोड पाए जाने पर सीज किया। जोन की पुलिस ने कुल पांच वाहनों को सीज किया है।

सेंट्रल जोन में छह वाहन सीज

सेंट्रल नोएडा जोन की बिसरख थाने की पुलिस ने तीन ट्रक को सीज दिया। बादलपुर पुलिस ने एक हाईवा, सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने दो डंपर वाहनों को ओवरलोडिंग की स्थिति में पाए जाने पर सीज किया। जोन की पुलिस ने कुल छह वाहनों को सीज किया जबकि अवैध खनन से संबंधित एक मुकदमा इस अवधि में दर्ज किया गया।

ग्रेटरनोएडा जोन में 29 वाहन सीज

सबसे ज्यादा कार्रवाई ग्रेटर नोएडा जोन में हुई। बीटा टू पुलिस ने दो डंपर, नॉलेज पार्क पुलिस ने दो डंपर और चार ट्रक, दादरी, जारचा और दनकौर पुलिस क्रमशः दो-दो व पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं चार हाईवा वाहनों को सीज किया। नॉलेज पार्क पुलिस ने इस अवधि में एक केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कासना पुलिस ने तीन हाईवा सीज किए।

थाना ईकोटेक वन पुलिस ने एक केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो हाईवा वाहन सीज किए। इसके अतिरिक्त थाना रबुपूरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एक केस दर्ज कर दो डंपर वाहनों को सीज किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 29 वाहनों को सीज किया गया। दो केस दर्ज हुए और इतने ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments