Wednesday, March 11, 2026
spot_img
Homeबिहारनीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू जॉइन की

नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू जॉइन की

बोले- पापा पर भरोसा रखिए, उनके काम को आगे ले जाऊंगा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को जेडीयू की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए।
निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’ इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोडक़र सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार की ष्टरू कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments